हर दिन, अधिक से अधिक स्मार्ट TV Android ऑपरेटिंग सिस्टम्स के साथ संगत हो जाते हैं। इस लिए यदि आपके पास पहले से ही CetusPlay (जो कि मूलतः एक स्मार्ट TV रिमोट कंट्रोल है आपके स्मार्टफ़ोन के लिये) जैसा ऐप नहीं है, तो अब एक प्राप्त कर लेने का समय है।
CetusPlay एक ऐसी ऐप है, जिसकी सहायता से आप अपने स्मार्ट TV को अपने स्मार्टफ़ोन का उपयोग करके दूसरे रिमोट कंट्रोल की आवश्यकता के बिना रिमोट से नियंत्रित कर सकते हैं। इस ऐप का उपयोग करने के लिए, आपको अपने TV पर CetusPlay For TV इंस्टॉल करना होगा।
एक बार जब आपका स्मार्टफ़ोन आपके स्मार्ट TV के समान WiFi नेटवर्क पर आ जाता है, तो आप CetusPlay और इसकी सभी विशेषताओं का उपयोग कर सकते हैं। आप अपने स्मार्टफोन पर रिमोट कंट्रोल के लिए बटन लेऑउट चुन सकते हैं, एक संख्यात्मक कीबोर्ड, मॉउसपैड, गेमपैड या पारंपरिक टचपैड से चयन कर सकते हैं। दूसरी ओर, आप अपने TV पर इंस्टॉल किए गए ऐप्स को भी प्रबंधित कर सकते हैं और साथ ही साथ खेले जाने वाले डिवॉइस के बीच सामग्री भेज सकते हैं।
यदि आप अपने स्मार्ट TV को अपने Android स्मार्टफोन या टेबलेट के आराम से नियंत्रित करना चाहते हैं, तो CetusPlay एक उत्कृष्ट ऐप है जो एक भौतिक रिमोट कंट्रोल की जगह लेती है और अतिरिक्त संभावनाएं प्रदान करती है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
उत्तम
मुझे यह बहुत पसंद है।